फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever Out Break In Firozabad Village Nagala Pan Sahay Two Death

फिरोजाबाद: नगला पान सहाय में बुखार का प्रकोप, दो युवकों की मौत से गांव में मची खलबली

Tue, 22 Jun 2021 03:21 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Jun 2021 03:21 PM IST
सार

नगला पान सहाय में लोगों को बुखार आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो बीमार बुजुर्ग उपचार कराने तक को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
Fever Out Break In Firozabad Village Nagala Pan Sahay Two Death
फिरोजाबाद: स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों का परीक्षण करने पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद की नई आबादी वाले नगला पान सहाय में विगत एक सप्ताह से बुखार का प्रकोप है। बुखार से अब तक दो युवकों की मौत हो चुकी है। घर-घर लोगों के बीमार होने के कारण चारपाइयां बिछी हैं। गांव में लोगों को बुखार आने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने बीमार लोगों का परीक्षण कर दवा दी।  साथ ही ग्रामीणों की कोरोना की जांच के सैंपल लिए। 

विज्ञापन


जिले में पल-पल बदलता मौसम का मिजाज शहर से सटी नई आबादी वाले गांव नगला पान सहाय के लिए मुसीबत बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के लवकुश (30) पुत्र ओमप्रकाश यादव की करीब एक माह पूर्व बुखार से मौत हो गई थी। वहीं तीन दिन पूर्व ओसपाल (25) पुत्र मंगल सिंह कुशवाहा की भी मौत हो गई। ओसपाल की मौत के बाद से उसकी पत्नी राधा देवी (24), बहन राजकुमारी (17) एवं बेटी भूमिका (एक) को बुखार आ रहा है।
विज्ञापन


इसी गांव के रामदेव शर्मा व उनकी पत्नी सीमा शर्मा सुहागनगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। प्रमोद कुमार के घर में उनका बेटा लक्की, अनूप, बेटी कविता और छोटे भाई की पत्नी सीमा को भी बुखार आ रहा है। गांव के ही कृष्णा (10) पुत्र विजय सिंह की भी तबियत खराब है। प्रेमवती पत्नी सोपालीराम और रजनी पत्नी शिवशंकर को भी कई दिनों से बुखार आ रहा है और दोनों चारपाई से उठ भी नहीं पा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fever Out Break In Firozabad Village Nagala Pan Sahay Two Death
फिरोजाबाद: गांव में बिना पीपीई किट के सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
टीम देखकर डरे ग्रामीण 
नगला पान सहाय में लोगों को बुखार आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो बीमार बुजुर्ग उपचार कराने तक को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चिंता इस बात की सता रही है कि कहीं कोरोना की जांच कर स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें अपने साथ न ले जाए। यही कारण था कि ग्रामीण उपचार को तैयार नहीं हो रहे थे। हालांकि समझाने के बाद ग्रामीण मान गए। 

79 मरीजों को दिया उपचार
नगला पान सहाय में डॉ. दिनेशचंद्र शर्मा के निर्देशन में पहुंची टीम ने 79 मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में बुखार से मृत ओसपाल के घर भी गई। टीम में डॉ. नेहा यादव, डॉ. स्मिता शर्मा, फार्मासिस्ट विनोद कुमार शर्मा, राहुल, दीनदयाल, शैलेंद्र किशोर, एलटी धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। 

बिना पीपीई किट ले लिए कोरोना जांच के सैंपल 
नगला पान सहाय पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के दौरान हद दर्जे की लापरवाही बरती। टीम ने कोरोना की जांच के लिए बिना पीपीई किट पहने ही सैंपल लिए। कोटला सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित वर्मा का कहना है कि 49 ग्रामीणों की कोरोना की जांच के सैंपल और सात के मलेरिया की जांच के सैंपल लिए गए हैं। 

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: प्रत्याशियों को करनी पड़ेगी आपराधिक इतिहास समेत 15 बिंदुओं पर घोषणा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed