फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder in kasganj,murder in soron,citzen death,old citzen death

वृद्ध की संदिग्ध हालातों में मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
murder in kasganj,murder in soron,citzen death,old citzen death
सोरों। मानपुर नगरिया में अपने खेत पर वृद्ध की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वृद्ध का शव खेत पर पड़ा मिला। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

छोटे (67) अपने घर से साइकिल से अपने खेत पर शुक्रवार की शाम 5 बजे गए हुए थे। फावड़ा उनकी साइकिल के कैरियर में लगा हुआ था। वह जब देर रात 8 बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। उनका नाती विपिन उनको ढूढ़ने के लिए खेत की ओर गया। जब वह खेत पर पहुंचा तो उन्होंने छोटे को उल्टे पड़े हुए देखा। जब उन्हें सीधा किया तो उनके मुंह पर खून था। वहीं फावड़ा के बैंत पर भी खून लगा था। वहीं शरीर पर कहीं ओर चोट के निशान नहीं थी। मामले की जानकारी पर अन्य परिजना भी खेत पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई भी तहरीर उन्हें नहीं दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed