{"_id":"60f3b661bf4504270c4e5861","slug":"murder-in-kasganj-12-year-old-boy-brutally-murdered-in-kasba-bilram-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में सनसनीखेज वारदात: अपहरण के बाद 12 वर्षीय बालक की हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में सनसनीखेज वारदात: अपहरण के बाद 12 वर्षीय बालक की हत्या, तेजाब से जलाया चेहरा
Sun, 18 Jul 2021 10:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:34 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपहरण के बाद 12 वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका आरोप रिश्तेदारों पर है।
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के कस्बा बिलराम में दो दिन से लापता बालक का शव रविवार को मक्का के खेत में मिला। बालक की हत्या का आरोप उसके नजदीकी रिश्तेदारों पर है। मारपीट कर बालक की हत्या की गई है। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक रिश्तेदार हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कस्बा बिलराम निवासी मुन्ना का 12 वर्षीय पुत्र सानू शुक्रवार की शाम से लापता था। उसकी मां सन्नो बेगम ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश में जुटी थी। रविवार की सुबह बालक का शव क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के समीप मक्का के खेत पर मिला।
विज्ञापन
पहचान मिटाने के लिए जलाया चेहरा
सूचना पर एसपी मनोज सोनकर, सीओ सिटी आरके तिवारी, थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह इंदौलिया पुलिसबल के साथ पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। बालक के चेहरे पर चोट और जलने के निशान थे। आशंका है कि बालक की पीटकर हत्या की गई और पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जलाने के बाद शव मक्का के खेत में फेंका गया।
हालांकि पुलिस हत्या का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इधर, मृतक की मां सन्नो बेगम ने कस्बा सहावर निवासी रिश्तेदार अपने भाई के साले भूरा, बसुआ एवं मृतक के मौसा बिटन्ना एवं दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि पूर्व में यह आरोपी सानू को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। मां का कहना है कि उनके रिश्तेदारों ने सानू को अंतिम बार इन आरोपियों के साथ देखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बिटन्ना को सहावर से गिरफ्तार किया गया है।
एसपी मनोज सोनकर ने बताया कि बालक का शव मक्का के खेत में मिला है। हत्यारोपी नजदीकी रिश्तेदार हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे घटना का कारण जानने की कोशिश की जा रही है। हत्या कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
फिरोजाबाद: दावत खाने गए बालक का शव तालाब में मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप