{"_id":"613a23438ebc3eb7cf4956d6","slug":"murder-in-agra-shoe-worker-police-team-investigate-criminals","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जूता कर्मचारी की हत्या: हत्यारोपियों की तलाश में लगीं तीन टीमें, बेटी ने नामजद दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जूता कर्मचारी की हत्या: हत्यारोपियों की तलाश में लगीं तीन टीमें, बेटी ने नामजद दर्ज कराया मुकदमा
Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू बुधवार सुबह तकरीबन दस बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। उन्हें तहसील एत्मादपुर में काम था। शाम को चार बजे काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। वो भागूपुर फ्लाईओवर पर आ गए। तभी उन पर फायरिंग की गई।
विज्ञापन
आगरा: मृतक रामबाबू की फाइल फोटो और पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एत्मादपुर हाईवे स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर गोली मारकर की गई कोकंदा गांव के जूता कर्मचारी रामबाबू के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। हालांकि 24 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी है। मामले में छह लोग नामजद हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले रखा है।
खंदौली के गांव कोकंदा निवासी रामबाबू की हत्या के मामले में बुधवार देर रात्रि को मृतक की बेटी मंजू ने मुकदमा दर्ज कराया। उसके मुताबिक मंजू की नवल किशोर और उसकी बहन रामवती की शादी रूप किशोर निवासी नगला बृजलाल से हुई थी। दोनों बहनों की ससुराल से मायकेवालों की रंजिश चल रही है। गांव नगला चंदन निवासी महेंद्र सिंह कुछ दिनों से पिता से समझौता कराने की बात मेरी ससुराल पक्ष की ओर से कर रहा था। बुधवार को सुबह महेंद्र सिंह रामबाबू को बुलाकर ले गया था। शाम को पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसमें बेटी ने महेंद्र सिंह, ब्रजकिशोर, रूप किशोर, जय किशोर, नवल किशोर, हुकुम सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस की तीन टीमें गठित
थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। नामजदों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन सभी लोग फरार है। एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
रामबाबू का गुरुवार शाम को गांव कोकंदा में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके परिवार में पत्नी राजवती के अलावा सात बेटियां रामवती, राजेश्री, मंजू, शशि, आरती, राखी, शिवानी और 8 वर्षीय बेटा धीरज हैं। हत्या से सभी की रो-रोकर हालत खराब है।
ये भी पढ़ें:
आगरा: हाईवे पर जूता फैक्टरी के कर्मचारी की गोलियां मारकर हत्या, रंजिश में वारदात की आशंका