{"_id":"5f76153a8ebc3e9b7b6a664b","slug":"murder-girl-murder-kasganj-news-agr4618033163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज की बिटिया का हत्यारा आखिर कौन....?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज की बिटिया का हत्यारा आखिर कौन....?
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हाथरस बेटी के साथ हुई घटना को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं कासगंज के गांव नगला मोती में 6 दिन पूर्व हुई बिटिया की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। गांव में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। खुलासा न होने से लोधी समाज में आक्रोश पनप रहा है।
पिछले शुक्रवार को ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला मोती में किशोरी रवीना की हत्या कर शव बाजरा के खेत में फेंक दिया गया। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ किशोरी के भाई करन ने मुकदमा दर्ज कराया। घटना के खुलासे में एसओजी, सर्विलांस और ढोलना पुलिस लगी हुई है, लेकिन अभी तक हत्यारे बेसुराग हैं। गांव की महिलाएं डरी हुई हैं और खेतों की ओर जाने से कतरा रही हैं। गांव की गलियों में 6 दिन बाद भी सन्नाटा दिखाई दे रहा है। घटना का खुलासा न होने पर लोधी महासभा आंदोलन की चेतावनी दे रही है।
आज आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड शुक्रवार को गांव नगला मोती पहुंचेंगे। वे पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाएंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग करेंगे। महासभा के जिलाध्यक्ष मुनेश राजपूत ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा न हुआ तो महासभा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
संदिग्धों से पूछताछ जारी
अब तक ढोलना पुलिस तमाम संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर चुकी है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। संदिग्ध कुछ भी स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही।
घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ अहम सुराग मिल रहे हैं। - विनोद मिश्रा, थाना प्रभारी, ढोलना।