फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder,crime news,kasganj news,lynching kasganj,cattle murderd in kasganj

खौफनाक : पशु खेत में घुस जाने को लेकर हुए विवाद में किसान की हत्या, शव को नीम के पेड़ से लटकाया

Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
murder,crime news,kasganj news,lynching kasganj,cattle murderd in kasganj
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के नगला जोर में पशु के खेत में घुस जाने के विवाद में किसान की मारपीट कर हत्या करके शव पेड़ पर लटका दिया। किसान की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

बिलराम के मोहल्ला मंडी निवासी धरमवीर (50) पुत्र ओमप्रकाश अपनी पत्नी सुषमा के साथ अपनी भैंसें चरा रहे थे। इसी बीच उनकी भेंस प्रकाश निवासी नगला छता के खेत में घुस गई। इस बात पर प्रकाश, उनकी पत्नी व पुत्री एवं छह अज्ञात लोगों ने उनकी मारपीट शुरू कर दी। जब उनकी पत्नी बचाने आई तो उनकी भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाने के लिए आ गई, लेकिन जब वह वापस लौटी तो न तो उसके पति ही मिले और न हीं आरोपी। इसके बाद वह प्रकाश के घर गई तो वहां ताला लटका मिला। परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिससे परिजनों को उसकी चिंता हुई। सुबह नगला जोर के ग्रामीणों ने जंगल में नीम के पेड़ पर उसका शव लटका देखा। इसके बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान हो जाने के बाद ग्रामीणों ने उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसका शव देखकर चीत्कार मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पुत्र उमेश ने पुलिस को आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को कड़ी सुरक्षा में बिलराम ले जाया गया। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह इदोलिया ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed