फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder attempted oft mentally ill girl after sexual abused in agra

फैक्टरी में मनोरोगी युवती से 'दरिंदगी', हालत देख सहमे लोग, दीवार पर बिखरे थे खून के छींटे

Mon, 23 Dec 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Dec 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
murder attempted oft mentally ill girl after sexual abused in agra
दीवार पर बिखरे खून के छींटे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मनोरोगी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। रविवार सुबह वो एक अगरबत्ती फैक्टरी के बरामदे में मरणासन्न हालत में पड़ी मिली। उसके सिर में ईंट से प्रहार करके जान लेने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक युवक शनिवार रात को उसे फैक्टरी की तरफ ले जाता नजर आ रहा है। बाद में वो अकेला निकलता है। घटनास्थल के पास दीवार पर खून के छींटे बिखरे थे। युवती की हालत देख लोग सहम गए। 
विज्ञापन


पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश में लगी है। पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती दो दिन से यमुना ब्रिज स्टेशन रोड पर रह रही थी। वो मानसिक रूप से कमजोर है। उसके परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरणासन्न हालत में मिली पीड़िता

रविवार सुबह 6:45 बजे युवती कुआं वाली गली में सुनील अग्रवाल की अगरबत्ती की फैक्टरी के गेट के बरामदे में मरणासन्न हालत में मिली। उसके कपडे़ अस्त व्यस्त थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 

युवती के सिर और चेहरे पर ईंट से प्रहार किए गए थे। दीवार पर भी खून के छींटे थे। इससे वो बेहोश हो गई थी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। खून से सनी ईंट मिल गई।

अगरबत्ती की फैक्टरी के सामने राजेश अग्रवाल की नमक की फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक रात तकरीबन 12:13 बजे रोड से युवती को गली के अंदर लेकर जाता नजर आ रहा है। 
 

सीसीटीवी में दिखा आरोपी

वहीं रात तकरीबन 2:08 बजे अकेला बाहर आकर चला जाता है। वो पेंट शर्ट पहनने के साथ एक चादर ओढ़े हुए है। पीठ पर एक बैग भी टंगा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के प्रयास किए, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। 

मामले में थाने के दीवान सतीश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि दुष्कर्म और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले हैं। इसमें एक युवक युवती को लेकर जाता नजर आ रहा है। युवक की धरपकड़ के लिए चार टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed