{"_id":"5d18b68f8ebc3e3c7e7d9fa6","slug":"murder-agra-news-agr3938319178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की धाराओं में मामला हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या की धाराओं में मामला हुआ दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-अजीतगंज। क्षेत्र के गांव ओंग में शनिवार को शादी करने से इनकार पर गांव के ही युवक ने प्रेमलता की हत्या कर दी थी। साथ ही उसके शव को एक कमरे में लटका दिया था। मामले में महिला के जेठ की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी के विरुद्ध हत्या की धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में मृतका की आठ वर्षीय पुत्री चश्मदीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव ओंग निवासी महिपाल सिंह दिवाकर की मौत करीब दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। विधवा 35 वर्षीय प्रेमलता दो पुत्रियों व एक पुत्र के साथ मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करती थी। इस बीच गांव के ही रहने वाले सुधाकर की नजर उस पर खराब हो गई थी। वह विधवा पर कोर्ट मैरिज करने का दबाव बना रहा था। दहशत में आकर महिला बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में चली गई थी। बच्चों के स्कूल खुलने के बाद शुक्रवार को ही गांव पहुंची थी।
इस दौरान आरोपी ने एक बार फिर शादी का प्रस्ताव रखा, जिसको महिला ने ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी सुधाकर ने हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया था। हत्याकांड की चश्मदीद गवाह मृतका की आठ वर्षीय पुत्री ने शनिवार को पोस्टमार्टम पर चीख चीख कर मां की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। उधर मृतका के भाई ने खुदकुशी की तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद मृतका के जेठ महावीर सिंह की तहरीर पर आरोपी सुधाकर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीओ सिटी अभय नरायन राय का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।