फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder accused,onchha,onchha police,Aunchha,accused arrest

महिला की हत्या के मामले में आरोपी देवर गिरफ्तार

Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
murder accused,onchha,onchha police,Aunchha,accused arrest
औंछा। थाना पुलिस ने एटा निवासी एक महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में नामजद देवर को गिरफ्तार कर लिया है। आठ जुलाई को मानपुर बंबा के पास एक महिला का शव मिला था। दो दिन बाद करहल के गांव भिड़ारा निवासी इस्पाक खान ने शव की पहचान बहन रिजवाना निवासी सेनकला थाना रिजोर एटा के रूप में की थी।
विज्ञापन

हत्या के मामले में पति हसमुद्दीन, सास, जेठ समसुद्दीन, देवर अलमुद्दीन, ननदोई अकील व इकरार के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उसने पुलिस को बताया था कि किसी व्यक्ति से पत्नी फोन पर बात किया करती थी, अवैध संबंध होने के शक में ही उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रिजवाना की हत्या के मामले में नामजद देवर अलमुद्दीन गांव मोहनपुर के पास खड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed