फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder accused not arrested

Agra News: नहीं पकड़े गए हत्यारोपी, परिजनों को लग रहा डर

Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
murder accused not arrested
किशनी। जटपुरा चौराहा के पास एक व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या की घटना के बाद परिजन को अब डर सता रहा है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिजन से मुलाकात की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की देर शाम व्यापारी कालीचरण शाक्य की गालीगलौज का विरोध करने पर नामजद लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उक्त घटना के बाद मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कहने को तो पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं, लेकिन घटना के चार दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। किसी आरोपी के न पकड़े जाने से मृतक के परिजन दहशत में है, उन्हें किसी अनहोनी का डर भी सता रहा है। परिजन सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, वहीं शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्हें हर हाल में न्याय दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। कहा कि वह अधिकारियों से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed