फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder accused did not get bail from court

Agra News: हत्या के आरोपी को कोर्ट से नहीं मिली जमानत

Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Murder accused did not get bail from court
कासगंज। जिला सत्र न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम के न्यायालय ने हत्या के आरोपी को जमानत नहीं दी। काेर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। ग्राम शेखपुर थाना अमांपुर निवासी खेतपाल आठ अगस्त 2023 को गांव के कृपा शंकर के खेत पर नलकूप के कमरे में गांव के हुकुम सिंह , वीरेंद्र व कैलाश के साथ जुआ खेल रहे थे। खेतपाल को मारकर लाश तालाब में फेंक दी, जब काफी समय तक वे वापस नहीं आए तो उसकी तलाश की गई। रात्रि लगभग 8.30 उनका शव गांव के किनारे तालाब में तैरता मिला। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अराेपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हुकुम सिंह ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में डाली। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed