{"_id":"6994cf8adb813b8d03036038","slug":"munna-khan-alvi-becomes-metropolitan-president-of-sp-minority-assembly-agra-news-c-365-1-sagr1045-106630-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुन्ना खान अल्वी बने सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुन्ना खान अल्वी बने सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष
विज्ञापन
फोटो..129 आवश्यक
आगरा। समाजवादी पार्टी ने महानगर में अपने संगठन को विस्तार देते हुए मुन्ना खान अल्वी को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का आगरा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी ने की। मनोनयन पर अल्वी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक गतिशील बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, पुष्पेंद्र शर्मा, अमित प्रताप यादव, राशिद और ओम पंडित आदि ने उन्हें बधाई दी। संवाद
।