फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Munimji Superkings reached the final after winning by seven wickets

Agra News: कट लगने के बाद कार चालक की पिटाई

Sun, 07 Jan 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Jan 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Munimji Superkings reached the final after winning by seven wickets
मैनपुरी। शहर से भोगांव जाने वाले मार्ग पर शनिवार की देर शाम कार का कट लगने के बाद बाइक सवार तीन युवकों ने कार को रोक लिया। चालक को बाहर खींच कर उसको पीटना शुरू कर दिया। राहगीर और स्थानीय लोग एकत्र हुए तो आरोपी बाइक पर बैठ कर भोगांव की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम एक आगरा नंबर की कार भोगांव की ओर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास आगे चल रही एक बाइक में कट लग गया। कोहरा अधिक होने के चलते कार चालक धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगा। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया। कार रुकते ही गालीगलौज करते हुए कार चला रहे युवक को बाहर खींच कर पीटना शुरू कर दिया। कार में युवक के अलावा दो और लोग भी बैठे थे। भय की वजह से दोनों बाहर नहीं आए। राहगीर व स्थानीय लोग एकत्र होता देख चालक को पीट रहे तीनों युवक बाइक पर बैठ कर भोगांव की ओर भाग गए। लोगों ने चालक से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह किराए पर गाड़ी चलाता है। दो सवारियों को फर्रुखाबाद छोड़ने जा रहा है। कुछ देर वहां रुकने के बाद कार चालक सवारियों को लेकर वहां से भोगांव की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed