फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality will make drainage arrangements in Diwani

Agra News: दीवानी में जलनिकासी के प्रबंध कराएगी नगर पालिका

Sat, 24 Aug 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Municipality will make drainage arrangements in Diwani
दीवानी में जलभराव ।
मैनपुरी। दीवानी परिसर में बारिश के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या दूर होगी। जलनिकासी के लिए नाला अथवा चौड़ी नाली बनाकर नगर पालिका व्यवस्था कराएगी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने इस संबंध में जिलाधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय में वकालत करने वाले देवेंद्र सिंह कटारिया ने जन सुनवाई पोर्टल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। कहा था कि दीवानी परिसर में जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से बारिश होने पर परिसर में जलभराव हो जाता है। जलभराव से वकीलों सहित वादकारियों और पैरोकारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना महिला वकीलों सहित मुकदमों में पैरवी करने के लिए आने वाली महिलाओं को करना पड़ता है।
विज्ञापन


जन सुनवाई पोर्टल पर हुई शिकायत के बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जिलाधिकारी को अपनी निस्तारण रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में कहा है कि दीवानी के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया की शिकायत के बाद दीवानी परिसर में जलभराव रोकने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। नगर पालिका जलनिकासी के लिए व्यवस्था कराएगी। नगर पालिका द्वारा नाला अथवा चौड़ी नाली का निर्माण कराया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने रिपोर्ट की प्रति शिकायतकर्ता को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वकील कई बार दे चुके हैं ज्ञापन

दीवानी के वकील कई बार जलभराव की समस्या को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को ज्ञापन दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वकीलों ने कई बार बारिश से हुए जलभराव के बीच खड़े होकर प्रदर्शन भी किए। अधिशासी अधिकारी के पत्र के बाद दीवानी के वकीलों को समस्या से निजात मिलने की आस बंधी है।




जन सुनवाई पोर्टल पर देवेंद्र सिंह कटारिया द्वारा की गई शिकायत के बाद जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। दीवानी परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी पारित हो गया है।

बुद्धिप्रकाश, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed