फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality will build model road in the city

Agra News: नगरपालिका शहर में बनाएगी मॉडल सड़क

Tue, 16 Jul 2024 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Municipality will build model road in the city
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, अधिकारी और सभासद।
मैनपुरी। नगरपालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को पालिका के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में करीब 16 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास हुए। बैठक में शहर के बाईपास मार्ग को मॉडल सड़क के रूप में तैयार करने का निर्णय लिया गया। बोर्ड की बैठक में सफाई, पेयजल, बिजली, सड़क, नाला आदि के लिए प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किए गए।
विज्ञापन

नगरपालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सबसे पहले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण के प्रस्ताव रखे गए। सभी सभासदों से उनके क्षेत्रों में नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे गए। शहर में करीब 70 छोटे-बड़े नालाें के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में शहर में मॉडल सड़क का प्रस्ताव पास किया गया। सिंधिया तिराहे से जेल चौराहे तक मॉडल सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। इस मॉडल सड़क निर्माण से शहर की स्थिति बदली-बदली नजर आएगी। बताया गया कि मॉडल सड़क में दोनों तरफ लाइटों के साथ ही फुटपाथ, जगह-जगह बोर्ड आदि लगाए जाएंगे। रोड के बीच में हरियाली नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में चेयरमैन संगीता गुप्ता, ईओ बुद्धि प्रकाश, जेई पूरन सिंह, कार्यालय प्रभारी वरुण मिश्रा, राजनरायन सिंह चौहान मौजूद रहे।


मार्ग प्रकाश के लिए लगेंगी 2000 नई लाइटें
बैठक में शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर 2000 नई लाइटें लगवाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके साथ ही शहर की जो लाइटें खराब हैं उन लाइटों के बूस्टर आदि बदलवाए जाने का प्रस्ताव भी पास हुआ।


छपट्टी के लोगों को मिलेगी गंदे पानी से निजात
बोर्ड की बैठक में शहर के मोहल्ला छपट्टी में आ रहे गंदे पानी की समस्या का रखा गया। प्रस्ताव पास किया गया कि यहां पानी की लाइनों को दुरुस्त कराया जाएगा। मोहल्ले के लोगों को शुद्ध पेजयल व्यवस्था के लिए जहां पाइपों में गड़बड़ी है वहां पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जहां पाइप लाइन नहीं बिछी है वहां पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed