{"_id":"6af8cbc87ddc91f1f70672a3","slug":"municipal-zonal-offices-will-open-today-for-the-distribution-of-census-materials-agra-news-c-25-agr1067-1212458-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज जनगणना सामग्री वितरण के लिए खुलेंगे निगम के जोनल कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज जनगणना सामग्री वितरण के लिए खुलेंगे निगम के जोनल कार्यालय
विज्ञापन
आगरा। जनगणना के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम और जोनल कार्यालय रविवार को खुले रहेंगे। जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को रविवार को कार्यालय पहुंचकर जनगणना सामग्री प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी।
अपर नगर आयुक्त एवं नगर जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को पहले ही सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद यदि किसी कर्मचारी ने नियत तिथि तक सामग्री प्राप्त नहीं की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सामग्री प्राप्त करने में लापरवाही की पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी। उन्होंने सभी संबंधित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से अपील करते हुए कहा कि रविवार को नगर निगम के संबंधित जोनल कार्यालय पहुंचकर जनगणना सामग्री अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें जिससे जनगणना कार्य में कोई बाधा न आए।