फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal elections Viral list of ward reservation in Agra

Municipal Elections 2022: आगरा में वार्ड आरक्षण की वायरल सूची ने बढ़ाईं दावेदारों की धड़कनें

Sat, 05 Nov 2022 10:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Nov 2022 10:20 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन को वार्डों के आरक्षण की सूची लखनऊ भेजने थी। शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर चार पेज की आरक्षण सूची जारी हुई तो नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार परेशान हो गए।

विज्ञापन
municipal elections Viral list of ward reservation in Agra
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम चुनाव में वार्डों के आरक्षण की एक सूची सोशल मीडिया पर शुक्रवार की रात वायरल हो गई। इसे देखते ही पार्षदों और चुनाव के दावेदारों की धड़कनें बढ़ गईं। दावेदारों ने प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को फोन कर पूछताछ की। यह सूची असली है या फर्जी, यह जानने की कोशिश करते रहे। हालांकि प्रशासन ने इस सूची के असली होने की पुष्टि नहीं की। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें लीक आरक्षण सूची की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन को वार्डों के आरक्षण की सूची लखनऊ भेजने थी। शुक्रवार की रात सोशल मीडिया पर चार पेज की आरक्षण सूची जारी हुई तो नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार परेशान हो गए। कोई सीट महिला तो कोई अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हो गई, जबकि वह एक साल से चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। देर रात तक शहर के 100 पार्षद और हर वार्ड के दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी रहीं। हालांकि प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों ने इस सूची की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

वायरल सूची में कई गड़बड़ियां

वार्ड आरक्षण की जो सूची सोशल मीडिया पर वायरल की गई, उसमें वार्ड नंबर एक में 87 प्रतिशत से ज्यादा अनुसूचित जाति के वोटर हैं, पर इसे प्रस्तावित आरक्षण में अनारक्षित किया गया है। इसी तरह गुम्मट तख्त पहलवान वार्ड नंबर 2 में भी 77.68 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मतदाता हैं, लेकिन इसे भी अनारक्षित किया गया है। यह दोनों सीटों पर वर्तमान में अनुसूचित जाति महिला का आरक्षण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Agra Pollution: ताजनगरी में बेहद खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, दमघोंटू हो गई 10 जगह की हवा, एक्यूआई 400 पार
 

सेवला जाट और हिमाचल कालोनी में भी अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 65 और 60 फीसदी है, लेकिन इन्हें भी अनारक्षित दिखाया गया है, जबकि आवास विकास पूर्वी, आजमपाड़ा, बालूगंज, राहुल नगर, घटवासन जैसे 18 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटरों वाले वार्डों में आरक्षण को अनुसूचित जाति में दर्ज किया गया है।

मतदाता सूची में आपत्तियों के लिए बढ़ाएं समय

समाजवादी पार्टी महासचिव रामजी लाल सुमन और जिलाध्यक्ष लाल सिंह लोधी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नगर निकाय चुनाव की संशोधित निर्वाचक नामावलियों में दावे और आपत्तियों के  लिए समय बढ़ाने की मांग की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में सुमन ने कहा कि जो समय दिया गया है, वह कम है और इसमें पारदर्शी पुनरीक्षण नहीं हो सकता। 

एक नवंबर से सपा ने मतदान केंद्रों पर जाकर बीएलओ से संपर्क किया, पर वह नदारद थे। जब लिस्ट नहीं दी तो आपत्तियां कैसे दें। ज्ञापन देने वालों में गौरव यादव, वीरेंद्र सिंह चौहान, पप्पू यादव, सुरेश दिवाकर, कुसुमलता यादव, रामनरेशन यादव, अंकित बघेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed