फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal elections reservation list of wards released in mainpuri

Mainpuri Reservation List: उपचुनाव के बीच नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण तय, यहां देखें पूरी सूची

Fri, 02 Dec 2022 07:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

मैनपुरी में निकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण तय कर दिया गया है। शुक्रवार शाम को आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन
municipal elections reservation list of wards released in mainpuri
मैनपुरी नगर पालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद शासन ने शुक्रवार को मैनपुरी नगर पालिका समेत दस नगर निकायों के वार्डों की प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी है। चार नवंबर को जिला प्रशासन ने वार्डवार आरक्षण सूची तैयार कर शासन को भेज दी थी। इसके बाद शासन की ओर से सूची जारी की गई है। इस सूची पर आगामी सात दिनों तक आपत्तियां लेकर उनके निस्तारण के बाद आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


जिले में मैनपुरी नगर पालिका परिषद समेत कुल दस नगर निकाय हैं। नौ नगर पंचायतों में भोगांव, बेवर, कुरावली, घिरोर, ज्योंती खुड़िया, बरनाहल, किशनी, कुसमरा और बेवर शामिल हैं। नगर निकायों में वार्ड सभासदों के साथ ही अध्यक्ष पद के लिए भी नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित है। इसके लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ही आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। जिला प्रशासन ने वार्डवार आरक्षण का निर्धारण करते हुए शासन को चार नवंबर को ही सूची भेज दी थी। इसके बाद पांच नवंबर को मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी हो गई। 

विज्ञापन

सात दिन में दी जा सकेंगी आपत्तियां 

तब से ही नगर निकाय में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी और मतदाता वार्ड आरक्षण सूची के इंतजार थे। शुक्रवार शाम को शासन के नगर विकास अनुभाग ने प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस सूची का प्रचार प्रसार करने के आदेश शासन ने जिलाधिकारी को दिए हैं। सात दिन के भीतर प्रस्तावित आरक्षण पर जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्तियां दी जा सकेंगी। इसके बाद कोई भी आपत्ति नहीं ली जाएगी। आपत्तियों पर विचार करते हुए उनका निस्तारण कर आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं अब तक नगर निकाय के अध्यक्ष पदों का आरक्षण शासन ने जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि शासन ने नगर निकायों की वार्डवार प्रस्तावित आरक्षण सूची जारी कर दी है। सात दिन तक इस पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए आरक्षण सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की सूची 


 

नगर पंचायतों के आरक्षण की सूची 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed