फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation will auction If cattle of stables found abandoned in Agra fine of ten thousand will be i

पशु पालक सावधान! छुट्टा मिले गाय-भैंस तो नीलाम कर देगा नगर निगम, 10 हजार का लगेगा जुर्माना, चप्पे-चप्पे पर नजर

Tue, 04 Apr 2023 10:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 10:01 PM IST
सार

आगरा में पशु पालकों के लिए आवश्यक खबर है। यदि आपके भी तबेले के पशु छुट्टा रहते हैं तो जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें। गाय-भैंस छुट्टा मिलने पर पहले तो नगर निगम उन्हें नीलाम कर देगा। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाएगा।

विज्ञापन
Municipal Corporation will auction If cattle of stables found abandoned in Agra fine of ten thousand will be i
आवारा पशु - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तबेलों के मवेशियों पर बुधवार से नगर निगम शिकंजा कसेगा। गाय-भैंस खुली छोड़ी तो कैटल कैचर से पशुओं को निगम की टीम पकड़ ले जाएगी। इनकी बोली लगाकर नीलाम कर दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना राशि भी पांच गुना अधिक होगी। दो की जगह 10 हजार रुपये जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 मार्च तक सड़कों से गोवंश हटाने के आदेश दिए थे। मियाद खत्म होने के बाद भी गोवंश नहीं हटे। सोमवार को सीएम ने लापरवाही पर नाराजगी जताई। सत्यापन के लिए शासन से नोडल अधिकारी आ रहे हैं।

विज्ञापन

गाय-भैंस पकड़ने को इलाके चिह्नित

मंगलवार को दिनभर नगर निगम में शहर की सड़कों से गाय-भैंस और सांड को हटाने के लिए मंथन चला। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम ने नई व्यवस्था बनाई है। जो पशु पालक दूध दोहने के बाद गाय-भैंस को खुला छोड़ देते हैं, उन्हें पकड़ कर नीलाम किया जाएगा। खुली बोली से नीलामी होगी। गाय-भैंस पकड़ने के लिए इलाके चिह्नित किए हैं। बुधवार से 10 टीमें यहां नजर रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 वार्डों में संचालित हैं एक हजार से अधिक तबेले

नगर निगम के 100 वार्डों में एक हजार से अधिक तबेले संचालित हैं। जिनमें 10 से 15 हजार गो व भैंस वंश पशुओं का अनुमान है। निगम ने ताजगंज में 10 तबेलों को नोटिस भी दिए हैं। मंडलायुक्त अमित गुप्ता द्वारा अनुश्रवण समिति बैठक में लगातार नगर निगम को तबेलों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं, परंतु पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय की लापरवाही के कारण प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी।

500 बताए, 1500 पकड़े फिर भी छुट्टा गोवंश

शहर की सड़कों पर कितना गोवंश है नगर निगम ने इसका सर्वे तक नहीं किया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने 500 निराश्रित गोवंश होने की बात कही थी। दो से 31 मार्च तक 1500 से अधिक गाय,भैंस व सांड़ पकड़े गए हैं। इनमें एक हजार निराश्रित गोवंश था। फिर भी सड़क से लेकर रेलवे की पटरियों तक छुट्टा गोवंश घूम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed