{"_id":"5e39be0ec706e818b00c3274","slug":"municipal-corporation-team-removes-encroachment-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नाई की मंडी में गरजा नगर निगम का 'बाहुबली', अतिक्रमण हटाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नाई की मंडी में गरजा नगर निगम का 'बाहुबली', अतिक्रमण हटाने पर हंगामा
Wed, 05 Feb 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाए। प्रवर्तन दल द्वारा नाई की मंडी में दो खोखों को ध्वस्त कर दिया गया। फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाने गए प्रवर्तन दल की कार्रवाई का स्थानीय दुकानदारों ने जबरदस्त विरोध किया।
प्रशासन, पुलिस और प्रवर्तन दल ने सख्ती दिखाते हुए नाई की मंडी में गंदगी फैलाने वालों, कोयले का उपयोग करने वालों और अतिक्रमणकारियों से 1.42 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
नाई की मंडी में गालिबपुरा क्षेत्र में एसीएम पंचम वीरेंद्र कुमार मित्तल के साथ नगर निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एके सिंह (रिटयर्ड) ने थाना नाई की मंडी प्रभारी संजय त्यागी और सेनेटरी इंस्पेक्टर नीरज सिंह, इंद्रपाल सिंह के साथ अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की।

Trending Videos
कई लोगों पर लगाया जुर्माना
यहां दो खोखों को हटाया गया और फुटपाथ पर लगे टीन शेड ढहाए गए। इनसे 35 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नाई की मंडी में पशु पालकों द्वारा बनाए गए तबेलों में गाय-भैंस से गंदगी पर 27 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
चौराहे पर ही ढाबे में कोयले से भट्ठी जलाने पर एनजीटी के आदेश के तहत नगर निगम ने 80 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। यहां पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध किया गया।
प्रवर्तन दल और दुकानदारों में तकरार हुई। दोपहर में यहां जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि नोटिस दिए बिना ही तबेलों पर कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने 1.42 लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर नगर निगम कोष में जमा कराया है।