फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation Tanker Runs Over Student on Scooter

आगरा में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने छात्र को कुचला, मौके पर मौत; इकलौते बेटे के जाने से परिवार में मातम

Sat, 04 Apr 2026 07:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Apr 2026 07:55 AM IST
सार

नगर निगम के टैंकर की टक्कर से 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है, जबकि आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Municipal Corporation Tanker Runs Over Student on Scooter
करन शर्मा

विस्तार

आगरा के अलबतिया रोड पर शुक्रवार दोपहर नगर निगम की कार्यदायी संस्था के जेटिंग मशीन लगे टैंकर ने स्कूटर सवार छात्र को चपेट में ले लिया। टैंकर का पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई की और जगदीशपुरा पुलिस के हवाले कर दिया। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


शाहगंज के जैन दादावाड़ी के सामने रामकुंज गली निवासी करन शर्मा (18) ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। पिता शिवशंकर शर्मा कैंटर चलाते हैं। परिवार में एक बेटी और मां हैं। परिजन ने बताया कि करन शुक्रवार दोपहर पड़ाेस में रहने वाले अपने दोस्त जतिन के साथ किसी दोस्त के पास जा रहा था। वहां से तीनों किसी प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग में बात करने जाने वाले थे।
विज्ञापन


करन स्कूटर लेकर गया था जबकि जतिन अपनी बाइक से था। प्रत्यक्षदर्शी धर्मेंद्र धाकड़ ने बताया कि 12:30 बजे के करीब अलबतिया रोड पर रामकौर पैलेस के पास नगर निगम की कार्यदायी संस्था वबाग के सीवर टैंक सफाई करने वाले टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान टैंकर चालक ने गलत तरीके से टैंकर को साइड कर दिया। इससे स्कूटर सवार करन टैंकर से टकराकर गिर गया। टैंकर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद उसका साथी डरकर चला गया। छात्र की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। टैंकर छोड़ कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। हादसे की सूचना पर थाना जगदीशपुरा और शाहगंज की पुलिस मौके पर पहुंची। चालक बरहन निवासी सुरेश को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में थाना जगदीशपुरा पुलिस परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर रही है।

पता चलते ही मां हुई बेहोश
छात्र की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। शाम चार बजे के करीब परिजन के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया। वहीं इकलौते बेटे की मौत का पता चलने पर करन की मां नीतू बेहोश हो गईं। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग घर पर एकत्रित हो गए।


अफसर बनना चाहता था करन
नगर निगम के टैंकर के चालक की लापरवाही से एक होनहार की जिंदगी चली गई। परिजन ने बताया कि इंटर की पढ़ाई के बाद करन आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने जा रहा था। उसने सोच रखा था कि इंटर के नंबरों के हिसाब से वह आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेगा। पिता उसकी पढ़ाई के खर्च के लिए कैंटर लेकर कई-कई दिन तक बाहर रहते थे। परिवार को बेटे से बहुत उम्मीद थी।

स्कूटर में नहीं आई खरोंच
हादसे के दौरान टैंकर से टकरा कर करन स्कूटर से गिर गया। स्कूटर दूसरी ओर गिरा। करन के ऊपर टैंकर का पहिया चढ़ गया जबकि स्कूटर में खरोंच भी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed