फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation strict on encroachment during festive season

UP: त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त... कारोबारियों के बदले तेवर, जमकर हुई नोक झोंक

Tue, 19 Aug 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:34 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में अतिक्रमण पर निगम ने चेतावनी दी, तो कारोबारियों के तेवर बदल गए। बिजली घर और सुभाष बाजार में नगर निगम टीम से कारोबारियों की नोक झोंक हुई। 

विज्ञापन
Municipal corporation strict on encroachment during festive season
नगर निगम आगरा कर्मचारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

त्योहारों के सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ ही दुकानदारों ने फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लिया। सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। निगम की प्रवर्तन टीम ने बिजली घर, सुभाष बाजार और नूरी दरवाजा क्षेत्रों में दुकानों के बाहर रखे सामान, काउंटर और नालियों पर किए गए कब्जे को हटवाया। इस दौरान निगम की टीम से व्यापारियों की बहस भी हुई।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना था कि त्योहार को देखते हुए ग्राहक सुविधा के लिए सामान बाहर रखना उनकी मजबूरी है। इस समय कार्रवाई से उनके कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आरोप लगाया कि निगम जानबूझकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


इधर, नगर निगम अधिकारियों का कहना था कि दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सामान रखने से पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। चेतावनी दी कि अगर आगे भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed