{"_id":"699dde8fb8d75d95290d8b86","slug":"municipal-corporation-locks-three-shops-for-not-paying-outstanding-house-tax-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गृहकर जमा न करने वालों पर सख्ती, नगर निगम ने तीन दुकानों पर डाला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गृहकर जमा न करने वालों पर सख्ती, नगर निगम ने तीन दुकानों पर डाला ताला
Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:59 PM IST
सार
गहकर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम की राजस्व टीम ने मंगलवार को तीनों की दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विस्तार
गृहकर बकाया वसूली पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नोटिस और कुर्की वारंट जारी होने के बावजूद बकाया जमा न कराने वाले तीन करदाताओं की संपत्तियों को सील कर दिया।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार लोहा मंडी क्षेत्र के गुर्जर तोपखाना निवासी सचिन जैन पर 1.58 लाख रुपये गृहकर बकाया था। वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान मालिक कृष्ण कुमार पर 74 हजार रुपये तथा हरजीत सिंह पर 4.19 लाख रुपये का गृहकर लंबे समय से बकाया चला आ रहा था। संबंधित करदाताओं को डिमांड बिल जारी करने के साथ ही कुर्की वारंट भी जारी किए गए थे, लेकिन बार-बार सूचना के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई गई।
करदाताओं की अनदेखी के बाद नगर निगम की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों की दुकानों को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि राजस्व वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा और बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
राजस्व वसूली नगर निगम की प्राथमिकता
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि राजस्व वसूली नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि वे कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते अपना बकाया गृहकर जमा कर दें।