फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation imposes fine for using coal-fired furnaces in hotel restaurants

आगरा: होटल-रेस्तरां में सुलगती मिलीं कोयले की भट्ठियां, निगम टीम ने वसूला 1.70 लाख रुपये का जुर्माना

Sun, 01 Nov 2026 03:11 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

नगर निगम की टीम को होटल अतिथि, होटल जिंजर, 199 मटन बिरयानी रेस्तरां और अमृतसर हवेली रेस्तरां में कोयले से संचालित भट्ठियां जलती हुई मिलीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भट्ठियों को पानी डालकर ठंडा कराया और संबंधित संचालकों से जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Municipal corporation imposes fine for using coal-fired furnaces in hotel restaurants
निगम की टीम ने लगाया जुर्माना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एनजीटी की रोक के बाद भी चोरी-छिपे कोयले से भट्ठियां जलाना फतेहाबाद रोड के होटल-रेस्तरां संचालकों को भारी पड़ गया। नगर निगम ने शनिवार को चार होटल-रेस्तरां पर छापा मारकर भट्ठियां बंद कराईं और संचालकों से 1.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। सड़क पर गंदगी फैलाने और मलबा डालने वाले रेस्तरां पर भी जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर दिवाली की सफाई के बाद घरों से निकल रहे कचरे को कुबेरपुर लैंडफिल साइट ले जाने की जगह आग लगाकर निपटाया जा रहा है। यमुनापार, मदिया कटरा, आईएसबीटी, शाहगंज में कचरे के ढेर आग के हवाले कर दिए गए। इनसे निकला धुआं पूरे दिन लोगों की मुश्किलें बढ़ाता रहा।
विज्ञापन


शहर की हवा को प्रदूषित कर रहे होटल-रेस्तरां पर नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई की गई। जोनल स्वच्छता अधिकारी राजीव बालियान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने छापा मारा तो होटल अतिथि, होटल जिंजर, 199 मटन बिरयानी रेस्तरां और अमृतसर हवेली रेस्तरां में कोयले से संचालित भट्ठियां जलती हुई मिलीं। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भट्ठियों को पानी डालकर ठंडा कराया और संबंधित संचालकों से जुर्माना वसूला गया। यहीं जीएमबी रेस्तरां ने मलबा सड़क पर डाल रखा था। निगम ने दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने रेस्तरां संचालकों से कहा कि दोबारा ऐसा करने पर ज्यादा जुर्माना लगाने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर मलखान सिंह, संतोष डागर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इन होटल-रेस्तरां से वसूला जुर्माना
होटल अतिथि -25 हजार
होटल जिंजर - 80 हजार
199 मटन बिरयानी रेस्तरां - 15 हजार
अमृतसर हवेली रेस्तरां - 50 हजार

वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। होटल और रेस्तरां संचालक पर्यावरण नियमों का पालन करें। कोयले की भट्ठियां संचालित करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। कचरा जलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। -संतोष कुमार, नगर आयुक्त


अतिरिक्त कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं
दुकानों की रात में रंगाई-पुताई की जा रही है। इनसे निकल रहा कचरा आग के हवाले किया जा रहा है। पीपलमंडी के पार्षद रवि माथुर ने बताया कि पुराने बाजारों के साथ मंडियों के आसपास और कॉलोनियों में सूखा कचरा जलाकर नष्ट किया जा रहा है। धुएं से लोग परेशान हो रहे हैं। बाग फरजाना के पार्षद शरद चौहान ने बताया कि निगम की ओर से अतिरिक्त कचरा उठाने की व्यवस्था नहीं की गई है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाले कर्मचारी दिवाली पर घरों से निकल रहे कचरे को नहीं उठा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed