फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation House budget session today

Agra News: नगर निगम सदन का बजट अधिवेशन आज

Thu, 21 May 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation House budget session today
आगरा। दो महीने की देरी के बाद नगर निगम सदन का बजट अधिवेशन बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। नगर निगम सदन कक्ष में मेयर हेमलता दिवाकर की अध्यक्षता में 2202.86 करोड़ रुपये के बजट को पार्षदों के सामने पेश किया जाएगा। नगर निगम कार्यकारिणी ने इसे सप्ताहभर पहले हुई बैठक में मंजूरी दी है। यह बजट अधिवेशन नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले ही आयोजित किया जाना था, लेकिन बजट पास न होने के कारण नगर निगम के सभी विकास कार्य रुक गए थे।
विज्ञापन

नगर निगम के बजट अधिवेशन में कार्यकारिणी से मंजूर किए गए प्रस्तावों में सड़कों पर 412 करोड़ रुपये खर्च करने, 30 करोड़ रुपये स्ट्रीट लाइट पर और पांच करोड़ रुपये हरियाली पर खर्च करने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा जाएगा। लेखाधिकारी विपिन यादव बजट को पेश करेंगे। इसमें पार्कों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान रखा गया है, वहीं डॉग शेल्टर होम पर एक करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। नालों की सफाई मामला सदन में उठने के बाद नालों की मरम्मत पर बजट बढ़ाया गया है। इस बार 44 करोड़ रुपये पुराने नालों की मरम्मत और निर्माण के लिए रखे गए हैं। सदन में टोरंट पावर पर बकाया 431 करोड़ रुपये हटाने के मामले में पार्षदों के विरोध करने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed