फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation has installed barricades at Yamuna ghats

Agra: निर्जला एकादशी पर यमुना घाटों पर उमड़ेंगे श्रद्धालु, नगर निगम ने कराई बैरिकेडिंग; कर्मचारी भी तैनात

Wed, 24 Jun 2026 07:50 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 24 Jun 2026 07:50 PM IST
सार

नदी के किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया है। घाटों पर और यमुना किनारे साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation has installed barricades at Yamuna ghats
यमुना घाट पर हो रखी बैरिकेडिंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निर्जला एकादशी पर यमुना नदी के घाटों पर स्नान और दान-पुण्य के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम ने यमुना घाटों पर बैरिकेडिंग कराई है ताकि स्नान के दौरान कोई दुर्घटना न हो।
विज्ञापन


नगर निगम के कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यमुना नदी के कैलाश घाट, सरस्वती घाट बल्केश्वर, हाथी घाट और दशहरा घाट सहित प्रमुख स्नान स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नदी के किनारे और संवेदनशील क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया गया है। 
विज्ञापन


घाटों पर और यमुना किनारे साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। घाटों पर नगर निगम के कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही स्नान करें तथा गहरे पानी में न जाएं। निर्जला एकादशी पर सुबह से ही यमुना नदी में स्नान के लिए लोग कई घाटों पर पहुंचना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed