फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal corporation has imposed fine on hotel in Agra for burning coal

Agra News: एनजीटी के नियमों का उल्लंघन...होटल में जलता मिला कोयला, नगर निगम की टीम ने लगाया जुर्माना

Tue, 13 Jan 2026 12:24 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:24 AM IST
सार

आगरा में एनजीटी के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। होटलों में कोयला जलाया जा रहा है। नगर निगम की जांच में इसका खुलासा हुआ। इसके बाद नगर निगम ने होटलों पर जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
municipal corporation has imposed fine on hotel in Agra for burning coal
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन कर कोयले से भट्ठियां जलाने पर नगर निगम ने ताजगंज क्षेत्र में दो होटलों पर कार्रवाई की। जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह और एसएफआई योगेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पर्यटन थाना क्षेत्र के नजदीक स्थित होटल माॅलीक्यूल और आइबरी कॉकटेल गार्डन में टीम ने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


दोनों होटलों में भट्ठियों में कोयला सुलगता पाया गया। इस पर आइबरी कॉकटेल गार्डन पर मौके पर ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। माॅलीक्यूल प्रबंधन को चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सड़क पर गंदगी फैलाई, कार वॉशिंग सेंटरों पर जुर्माना
साईं की तकिया से प्रतापपुरा के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान फुटपाथ और सड़क पर वाहनों की धुलाई कर गंदगी फैलाने वाले कार वॉशिंग सेंटरों पर नगर निगम का डंडा चला। अभियान के दौरान गजेंद्र कार धुलाई सेंटर और मुरारी लाल कार धुलाई सेंटर पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलास बेचने पर दो दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed