{"_id":"6a5403bcd56904454e090c79","slug":"municipal-corporation-deployed-40-more-divers-into-the-drain-no-trace-of-the-elderly-woman-agra-news-c-25-1-agr1067-1107299-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगर निगम ने 40 और गोताखोर नाले में उतारे, वृद्धा का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगर निगम ने 40 और गोताखोर नाले में उतारे, वृद्धा का सुराग नहीं
विज्ञापन
नाले में तलाश करती निगम कर्मी
आगरा। सुभाष बाजार हादसे में नाले में गिरी महिला गंगा देवी की तलाश के लिए नगर निगम का सर्च अभियान पांचवें दिन रविवार को भी जारी रहा। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन को और तेज करते हुए हादसा स्थल से लेकर झलकारीबाई चौक तक नाले में 40 अतिरिक्त निजी गोताखोरों को उतारा। देर शाम तक गोताखोर, नगर निगम की टीम तलाशी अभियान चलाते रहे। हालांकि गंगा देवी का कोई सुराग नहीं मिल सका।
सुभाष बाजार में बुधवार को नाले पर बनी तुलाराम की दोमंजिला दुकान ढहने से छह लोग मलबे में दब गए थे। पांच को निकाल लिया गया था लेकिन सैंया के गांव नगला तेजा निवासी गंगा देवी का पता नहीं चला। उनकी तलाश में नगर निगम, एसडीआरएफ, दमकल की टीमें लगी हुई हैं। नगर निगम ने इसके साथ ही सर्च ऑपरेशन में 50 कर्मचारियों की एक अलग टीम भी तैनात की है, जो नाले के किनारों, जालियों और संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी रखते हुए गोताखोरों की मदद कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक महिला का पता नहीं चल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। रविवार को महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह व नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महापौर ने अधिकारियों को हिदायत दी कि खोज में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसके बाद महापौर और नगर आयुक्त ने पीड़ित परिजन को ढाढ़स बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम प्रशासन तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।