फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal commissioner went out to see the cleanliness, faced with filth

Agra News: सफाई देखने निकले नगर आयुक्त, गंदगी से सामना

Mon, 08 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner went out to see the cleanliness, faced with filth
रात में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते नगर आयुक्त
आगरा। शहर की रात्रि सफाई व्यवस्था को परखने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भगवान टॉकीज, बिजलीघर, बल्केश्वर, कारगिल चौराहा, संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड सहित कई स्थानों पर सफाई कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई। अधिकांश स्थानों पर निर्धारित संख्या के मुकाबले सफाई कर्मचारी कम मिले और सफाई कार्य की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं पाई गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने देखा कि कई क्षेत्रों में बाजार बंद होने के बावजूद सड़कों और गलियों में कूड़ा-करकट पड़ा हुआ था। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से नाराजगी व्यक्त की। संबंधित एसएफआई जगेंद्र सिंह तथा दो सुपरवाइजरों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि रात्रि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोबारा ऐसा मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि रात्रि सफाई में तैनात सभी कर्मचारी बाजार पूरी तरह बंद होने के बाद ही सफाई कार्य प्रारंभ करें और मुख्य सड़क, गलियों तथा सार्वजनिक स्थलों की समुचित सफाई सुनिश्चित करने के बाद ही अपने कार्यस्थल से जाएं। सुबह के समय किसी भी बाजार क्षेत्र में कूड़ा या गंदगी मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 प्रमुख बाजारों में रात में होती है सफाई
नगर निगम की ओर से वर्तमान में शहर के 21 प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित रात्रि सफाई कराई जाती है। इनमें कमला नगर मार्केट, बिजलीघर, शिवाजी मार्केट, रावतपाड़ा, भगवान टॉकीज, संजय प्लेस, बल्केश्वर, कारगिल, फतेहाबाद रोड सहित अन्य प्रमुख बाजार शामिल हैं। इन क्षेत्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, इसलिए सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहर नगर निगम की प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुबह होने से पहले सभी बाजार और सड़कें पूरी तरह साफ दिखाई दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed