फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal commissioner was absent from meeting of Legislative Council Committee

UP: विधान परिषद समिति की बैठक से गैरहाजिर रहे नगरायुक्त, अब शासन में देना होगा जवाब; इनसे भी मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 18 May 2025 12:14 AM IST
सार

बैठक में बताया गया कि आगरा में पिछले तीन साल में जनप्रतिनिधियों के 563 पत्र प्राप्त हुए हैं। सभी पत्रों का निस्तारण किया गया है। ऊर्जा विभाग में सर्वाधिक 258 पत्र प्राप्त हुए।

विज्ञापन
Municipal commissioner was absent from meeting of Legislative Council Committee
बैठक में माैजूद जनप्रतिनिधि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की बैठक में शनिवार को नगरायुक्त नहीं पहुंचे। समिति के सभापति ने उन्हें अपर मुख्य सचिव के समक्ष तलब होने के निर्देश दिए हैं। जहां उन्हें बैठक से अनुपस्थित रहने के साक्ष्य देने होंगे।
विज्ञापन


सभापति सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति शनिवार को सर्किट हाउस पहुंची। जनप्रतिनिधि, सांसद व विधायकों के पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता की जगह अधिशासी अभियंता बैठक में शामिल हुए। कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियंता को तलब किया गया।
विज्ञापन


अन्य गैरहाजिर अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। पहले फिरोजाबाद और मैनपुरी की समीक्षा की गई। सांसद व विधायकों के पत्रों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब किया गया। सभी विभागों को निर्देश दिए कि शिलापट्टिका पर जनप्रतिनिधियों को नाम अंकित कराएं। प्रत्येक कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के पत्र व शिकायतों, सिफारिशों का रजिस्टर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति ने कहा कि राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, शिक्षा, लोकनिर्माण, नगर विकास विभाग की सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसके बाद आगरा की समीक्षा की। सभापति को बताया गया कि आगरा में पिछले तीन साल में जनप्रतिनिधियों के 563 पत्र प्राप्त हुए हैं। सभी पत्रों का निस्तारण किया गया है। ऊर्जा विभाग में सर्वाधिक 258 पत्र प्राप्त हुए।


सभापति ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में अनुपस्थिति अधिकारियों का स्पष्टीकरण भेजें। बैठक में बिना मान्यता के संचालित स्कूल की रिपोर्ट देने, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत चोरी के विरुद्ध निरंतर छापेमारी की जाए। सीएचसी व पीएचसी पर दवा की उपलब्धता के निर्देश दिए। बैठक में समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह, किरण पाल कश्यप, उमेश द्विवेदी, हंसराज विश्वकर्मा के अलावा डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन, डीएफओ आदर्श कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed