{"_id":"5f11ca458ebc3e63a73be35a","slug":"municipal-commissioner-inspected-the-sanitation-system-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सात दिन की मोहलत, नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए सात दिन की मोहलत, नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को दी चेतावनी
Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
सार
- निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को दी चेतावनी, सुधार न हुआ तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे साथ में अन्य अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के नवागत नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने शुक्रवार सुबह ताजमहल के पास कटरा फुलेल और ताजगंज क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां की सफाई व्यवस्था से असंतुष्ट नगर आयुक्त ने इसमें सुधार करने के लिए सात दिन का समय दिया। उन्होंने कहा कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठीक होनी चाहिए, सात दिन में नहीं हुई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त शुक्रवार की सुबह ताजगंज थाना के पास चौक थाना स्थित वार्ड ऑफिस पहुंचे, जहां से उन्होंने मंडी क्षेत्र, कटरा जोगीदास, मलको गली में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्हें रिक्शे पर सीटी बजाते हुए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होता हुआ मिला। लोगों ने कहा कि यह नियमित नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
कटरा फुलेल में रुक कर उन्होंने लोगों से पूछा कि डोर टू डोर कलेक्शन कब-कब हो रहा है और इसके लिए वह कर्मचारी को कितने पैसे देते हैं? वार्ड ऑफिस में रखे नीले, हरे और लाल रंग के डस्टबिन पर नगर आयुक्त ने पूछताछ की तो बताया गया कि यह लोगों को गीला, सूखा और संक्रामक कचरा अलग-अलग रखने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सभी लोगों को डस्टबिन दिए जाएं: नगर आयुक्त
नगर आयुक्त में सभी डस्टबिन लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। मलको गली में उन्होंने होम क्वारंटाइन कोरोना वायरस के मरीज के घर के पास सैनिटाइजेशन की व्यवस्था को भी देखा और गली के लोगों से सैनिटाइजेशन के बारे में पूछा।
उन्हें बताया गया कि रोजाना निगम का कर्मचारी सैनिटाइजेशन करने आता है। उन्होंने लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए कहा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएम अग्रवाल, जेडएसओ इंद्रजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमान शाहिद और कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह मौजूद रहे।
उन्हें बताया गया कि रोजाना निगम का कर्मचारी सैनिटाइजेशन करने आता है। उन्होंने लोगों से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए कहा। इस दौरान अपर नगर आयुक्त कुंवर बहादुर सिंह, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएम अग्रवाल, जेडएसओ इंद्रजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अमान शाहिद और कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध कुमार सिंह मौजूद रहे।