फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal claims submerged in waterlogging caused by just a few minutes of rain.

Agra News: चंद मिनटों की बारिश में हुए जलभराव में डूबे निगम के दावे

Thu, 06 Aug 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Municipal claims submerged in waterlogging caused by just a few minutes of rain.
बुधवार दोपहर हुई बारिश से खेरिया मोड़ पर हुआ जलभराव। संवा
आगरा। बुधवार को दोपहर और शाम को बारिश चंद मिनट ही हुई, लेकिन सड़कों पर हुए जलभराव में नगर निगम के अफसरों के दावे डूब गए। नालों की तलीझाड़ सफाई का सच मेयर और नगर आयुक्त देख चुके हैं, वहीं मंगलवार को 65 से ज्यादा जगहों पर हुए जलभराव ने अफसरों के दावों की पोल खोल दी थी। मंगलवार की तरह बुधवार को भी उन्हीं जगहों पर फिर से जलभराव हुआ, वहीं ट्रांसपोर्ट नगर, खेरिया मोड़, आजमपाड़ा, सोहल्ला आदि क्षेत्रों में 24 घंटे बाद भी पानी नहीं निकला। दोपहर और रात की बारिश में हुए जलभराव से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बुधवार दिन में बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी निकल नहीं पाया कि शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई। नालों के चोक होने के कारण सड़कों पर पानी रात तक भरा रहा जो निकल नहीं सका। राष्ट्रीय हाईवे पर सिकंदरा से रामबाग के बीच 16 जगहों पर सर्विस लेन और मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा। खासकर केके नगर मोड़, गुरुद्वारा गुरु के ताल, फ्लाईओवर के पास, डीवीवीएनएल ऑफिस के सामने और सर्विस लेन पर जलभराव रहा। खेरिया मोड़ पर वीआईपी रूट पानी में डूबा रहा। यहां डेढ़ से दो फीट तक वाहन पानी में डूब गए, वहीं आवास विकास कॉलोनी, शंकरगढ़ पुलिया, सोहल्ला, देवरी रोड, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड पर एलआईसी बिल्डिंग से स्पीड कलर लैब के बीच, ट्रांसपोर्ट नगर आदि जगहों पर सड़कों पर जलभराव बना रहा।
विज्ञापन

नालों की इस बार सफाई हुई ही नहीं है। कोई दिन ऐसा नहीं रहा, जब बारिश हुई और जलभराव न हुआ हो। अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, अन्यथा लोग ऐसे ही परेशान होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान सिंह, पार्षद

नालों की मरम्मत का काम जून तक पूरा कर लेना चाहिए था। नालों के टूटे होने और सफाई न होने से बुरा प्रभाव पड़ा है।
हेमेंद्र पाल सिंह, पार्षद

बारिश में कई जगह जालियों पर कचरा जमा हो गया, जिसे सफाई कर्मियों से हटवाया गया। जलनिकासी होने तक पंपसेट लगातार चालू रखने को कहा गया है। जिन जगहों पर लगातार पानी भर रहा है, उसकी बिंदुवार समीक्षा कर स्थायी निदान निकाला जाएगा।


संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त

13.6 मिमी हुई बारिश, आज भी बरसेंगे बादल

बुधवार को सुबह बूंदाबांदी शुरू हुई तो दोपहर में सिकंदरा, मेडिकल कॉलेज, खेरिया मोड़, फतेहाबाद रोड, ताजगंज, शाहगंज आदि क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। हालांकि यह चंद मिनटों तक ही हुई, लेकिन इसने लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी। शाम को पांच बजे के बाद फिर से बादल घिर आए और रात तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार को पूरे दिन में कुल 13.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री पर बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं। आगरा समेत पड़ोसी जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।

बुधवार दोपहर हुई बारिश से खेरिया मोड़ पर हुआ जलभराव। संवा

बुधवार दोपहर हुई बारिश से खेरिया मोड़ पर हुआ जलभराव। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed