{"_id":"62c330782b4b9a7e561ef984","slug":"muni-diksha-diksha-day-celebrated-of-jainacharya-vidyasagar-maharaj-tundla-news-agr5389982148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैनाचार्य विद्यासागर महाराज का मनाया मुनि दीक्षा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैनाचार्य विद्यासागर महाराज का मनाया मुनि दीक्षा दिवस
विज्ञापन
टूंडला में श्री दिगंबर जैन मंदिर में कलशारोहण करते जैन समाज के लोग
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। जैन आचार्य निर्भय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में आचार्य संत शिरोमणि विद्यासागर महाराज का 55वां मुनि दीक्षा दिवस भव्यता से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने जैनाचार्य की पूजा-अर्चना की। मंत्रों की ध्वनि से परिसर गुंजायमान हो उठा।
मंदिर में आचार्य विद्यासागर का संगीतमय पूजन किया गया। आचार्य निर्भय सागर महाराज के चरणों का अभिषेक, शास्त्र भेंट एवं आरती की गई। मुनि गुरुदत्त सागर महाराज का तृतीय मुनि दीक्षा दिवस भी मनाया गया। मुनि शिवदत्त सागर, मुनि हेमंत सागर, मुनि गुरुदत्त सागर, क्षुल्लक भूदत्त सागर महाराज ने आचार्यश्री को नवीन पिच्छिका प्रदान की। संजय कुमार जैन को पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज त्याग, तपस्या की मूर्ति हैं। उन्होंने सिर्फ जैन समाज के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त प्राणी मात्र के लिए उपदेश दिया है। उन्होंने अभी तक लगभग 120 दिगंबर मुनि दीक्षा, 300 जैन साध्वी आर्यिका माताजी की दीक्षा, 400 ब्रह्मचारी, 500 ब्रह्मचारिणी, 50 समाधि सल्लेखना भव्य जीवों की कराई है। मेरठ, आवागढ़, आगरा, टूंडला से आए भक्तों का पाठशाला परिषद में स्वागत किया गया। इस दौरान अरुण जैन, ललितेश जैन, पीयूष जैन, सोनू, मुकेश जैन, पंकज जैन उपस्थित रहे।