फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai tourist death due to heat stroke at Taj mahal

उमस भरी गर्मी और लू ने किया जीना मुहाल, ताजमहल देखने आए पर्यटक की मौत

Sun, 17 Jun 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 17 Jun 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Mumbai tourist death due to heat stroke at Taj mahal
ताजमहल में पर्यटक की मौत - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के गेट पर मुंबई के 66 वर्षीय सैलानी चेतन पी संघवी गर्मी लगने से बेहोश हो गए। उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। इसकी वजह गर्मी लग जाना (हीट स्ट्रोक) मानी जा रही है। चेतन अपनी पत्नी और बेटे के साथ ताजमहल देखने आए थे। 
विज्ञापन


चेतन पी संघवी मुंबई के गीता नगर के गौरी अर्पाटमेंट के रहने वाले थे। पत्नी वर्षा, बेटे अमित और तेजस के साथ ताज देखकर लौट रहे थे। वैसे वो 180 लोगों के साथ टूर पर आए थे। सभी लोग मथुरा के एनआरबी भवन में ठहरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह वहां से रवाना हुए थे। दोपहर को ताज देखने अंदर गए। शाम को पांच बजे लौट रहे थे। उसी समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और बेहोश हुए। पोस्टमार्टम हो जाने केबाद परिजन शनिवार को उनका शव मुंबई ले गए।

चेतन के परिजनों ने बताया कि ताजमहल पर प्राथमिक उपचार नहीं मिला। चेतन बेहोश पड़े रहे। लोगों की मदद से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यह काफी दूर है। 

अगर ताज में ही या आसपास प्राथमिक उपचार मिल जाता तो शायद उनकी जान बच जाती। डॉक्टर्स का भी यही कहना था कि ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक के मामलों में प्राथमिक उपचार काफी अहम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed