फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mumbai-Banaras special train will pass through Mainpuri again from October 12

12 अक्तूबर से फिर मैनपुरी होकर गुजरेगी मुंबई- बनारस स्पेशल ट्रेन

Fri, 30 Sep 2022 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

रेलवे ने एक बार फिर से मुंबई से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है।वहीं गाड़ी संख्या 09184 प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से चलकर शनिवार को मैनपुरी पहुंचेगी।यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर 21:25 बजे पहुंचेगी और 21:27 बजे भोगांव से रवाना होगी।

विज्ञापन
Mumbai-Banaras special train will pass through Mainpuri again from October 12

विस्तार

मैनपुरी।
विज्ञापन

रेलवे ने एक बार फिर से मुंबई से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। 12 अक्तूबर से अप और डाउन स्पेशल ट्रेन जनपद से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 09183 प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से चलकर बृहस्पतिवार को मैनपुरी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09184 प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से चलकर शनिवार को मैनपुरी पहुंचेगी।
स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से बनारस के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 09183 का संचालन 12 अक्तूबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा। बनारस से मुंबई सेंट्रल जाने वाली स्पेशल ट्रेन 09184 का संचालन 14 अक्तूबर से दो दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 09183 प्रत्येक बुधवार को रात 22:50 बजे से चलेग जो मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर अगले दिन बृहस्पतिवार को रात 21:05 बजे पहुंचेगी और 21:07 बजे छूटेगी। यह ट्रेन भोगांव रेलवे स्टेशन पर 21:25 बजे पहुंचेगी और 21:27 बजे भोगांव से रवाना होगी। यह ट्रेन फर्रुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़ भदोही होते हुए शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बनारस से स्पेशल ट्रेन संख्या 09184 सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को अपराह्न 14:30 बजे रवाना होगी जो अगले दिन शनिवार को सुबह 3:48 बजे जनपद के रेवले स्टेशन भोगांव पर पहुंचेगी। भोगांव से 3:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी। मैनपुरी से 4:12 पर यह ट्रेन मुंबई के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed