फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam singh yadav reached agra

आगरा में बोले मुलायम, अयोध्या में 16 जान जाने का मुझे अफसोस

Thu, 11 May 2017 03:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Thu, 11 May 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav reached agra
आगरा पहुंचे मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सपा ‌की महिला नेता के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या मामले में बड़ा बयान दिया है। एक सवाल के जवाब पर मुलायम ने कहा कि अयोध्या में 16 जान जाने पर मुझे अफ़सोस है। मैंने केवल सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का पालन किया था। वहीं सेक्युलर मोर्चा को लेकर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं। शिवपाल से बात नहीं हुई।  
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव गुरुवार को दोपहर में आगरा पहुंचे थे। वे यमुना एक्सप्रेसवे से होकर आगरा आए। इस दौरान काफी देर तक उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी। इसके बाद पार्षद क्षमा जैन सक्सेना के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में वे शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन


यहां मीडिया से वार्ता में मुलायम ने अयोध्या मामले को लेकर बयान दिया कि अयोध्या में 16 जान जाने का मुझे अफसोस है। मैंने यह केवल सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश का पालन किया था। बता दें कि इससे पहले मुलायम अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने के आदेश को यह कहकर सही बताते रहे हैं कि अगर में ऐसा न करता तो मुसलमानों का इस देश से विश्वास उठ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाए जाने की बात पर मुलायम ने कहा कि मुझे जानकारी नहीं। शिवपाल से मेरी कोई बात नहीं हुई। अखिलेश यादव से जुड़े सवाल पर मुलायम बोले कि उन्होंने तीन महीने के लिए पार्टी अपने हाथ में लेने की कहा था। कहा था कि 3 महीने बाद सब कुछ वापस कर दूंगा। क्यों नहीं किया, इसका जवाब अखिलेश से लो।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed