{"_id":"6343ebc1ec768b56ea1c04bb","slug":"mulayam-singh-yadav-death-last-journey-passed-through-yamuna-expressway-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Death: आज शोर था न कोई आवाज, धरती पुत्र मुलायम का यूं गुजर गया काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Death: आज शोर था न कोई आवाज, धरती पुत्र मुलायम का यूं गुजर गया काफिला
Mon, 10 Oct 2022 03:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 03:56 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। जैसी ही खबर लगी कि मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए सैफई जाएगा, तो लोगों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
एंबुलेंस से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर एक्सप्रेस वे से गुजरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में जब-जब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए, तो कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आता था। धरती पुत्र मुलायम के नारों की गूंज दूर तक सुनाई देती थी, लेकिन आज शोर था, न कोई आवाज। राजनीति के मंच से दहाड़ने वाले मुलायम का काफिला आज शांत होकर यमुना एक्सप्रेस से गुजरा। एक्सप्रेस वे के दोनों ओर उमड़ी लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए बेताब थी। हर आंख नम थी और होंठों पर नेताजी अमर रहे के नारे थे।
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए सैफई के लिए ले जाया गया। इस दौरान जब शव यात्रा मथुरा के मांट और बाजना से गुजरी तो वहां पहले से मौजूद लोगों की भीड़ ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। इसके बाद ये यात्रा आगरा के खंदौली टोल प्लाजा पर पहुंची। यहां पहले भी पहले से ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं और लोगों की भीड़ जमा हुई थी। शव यात्रा को देख लोगों की आंखे नम हो गईं। एंबुलेंस में आगे धर्मेन्द्र यादव बैठे हुए थे। एंबुलेंस की शीशे काले थे। इसके पीछे चल रही कार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बैठे हुए थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन