फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mulayam in and shivpal out on poster of samajwadi party

सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर पर मुलायम काबिज, शिवपाल को जगह नहीं

Tue, 26 Sep 2017 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 26 Sep 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
mulayam in and shivpal out on poster of samajwadi party
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
तमाम कयासों और चर्चाओं के बाद आगरा में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के होर्डिंग लगा दिए गए हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तस्वीर भी है। हालांकि पहले हल्ला मचा था कि पोस्टर पर उनका चित्र नहीं होगा। वहीं होर्डिंग में शिवपाल को जगह नहीं मिली है। संगठन की गुटबाजी भी जाहिर हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि पांच अक्टूबर को तारघर मैदान पर सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन है। मगर, इससे पहले ही पार्टी के अंदर ही सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को अधिवेशन से संबंधित शहर में तमाम होर्डिंग लगाए गए। फतेहाबाद रोड, तारघर मैदान, हरीपर्वत आदि जगहों पर लगे होर्डिंगों के एक कोने में मुलायम सिंह और दूसरे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव हैं।
विज्ञापन


बीच में अखिलेश यादव का साइकिल चलाते हुए बड़ी फोटो है। ऊपर राम मनोहर लोहिया और जनेश्वर मिश्र के अलावा प्रो. रामगोपाल यादव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के फोटो लगे हैं। नीचे स्थानीय नेताओं की तस्वीरें हैं। कुछ होर्डिंगों पर मोहम्मद आजम खां की भी तस्वीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है गुटबाजी की वजह

इन सबमें जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव और महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन के फोटो गायब हैं। सूत्रों की माने तो इसके पीछे लंबे समय तक गायब रहे एक नेता का हाथ बताया जा रहा है। वह नेता सपा सरकार के दौरान पुलिस छापे में एक होटल में पकड़ा गया था। तब से वह पार्टी में हाशिये पर था। मगर, वह एक फिर सक्रिय हो गया है। गुटबाजी को हवा देने में उसी का हाथ माना जा रहा है। संगठन ने इसकी जानकारी पार्टी के आला पदाधिकारियों को दे दी है।

कोरी अफवाह साबित हुआ सब

पिछले दिनों अफवाह उड़ाई गई थी कि राष्ट्रीय अधिवेशन के होर्डिंगों से मुलायम सिंह यादव का फोटो गायब रहेगा। मगर, ये गलत साबित हुई हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अधिवेशन में राज्य सम्मेलन की तरह से मुख्य मंच पर पीछे की ओर लगने वाले विशाल पोस्टर पर भी मुलायम सिंह का फोटो होगा।

जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि होर्डिंगों पर फोटो की ओर हमारा ध्यान नहीं है। पार्टी ने हमें अधिवेशन की जिम्मेदारी सौंपी है, हमारी टीम उसी की तैयारियों में व्यस्त है। महानगर अध्यक्ष रईसुद्दीन ने बताया कि हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। हम जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed