फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mukul dwivedi's wife said, is not satisfied with the inquiry

जवाहर बाग हिंसा को मुद्दा बनाने वाले अब सरकार में, फिर भी नहीं दिला सके न्याय

Sat, 02 Jun 2018 07:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 02 Jun 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
mukul dwivedi's wife said, is not satisfied with the inquiry
शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी अपने परिवार के साथ शनिवार को मथुरा पहुंची। उन्होंने शहीद पति को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवाहरबाग में पौधरोपण किया। 
विज्ञापन


शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को श्रद्धासुमन अर्पित करने आए परिवार का ऐसा ही कोई सदस्य होगा, जिसकी आंखों में आंसू न हो। एसपी सिटी की पत्नी जांच से असंतुष्ट दिखीं। मीडिया से बातचीत में उनका दर्द छलक पड़ा।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जांच को केवल लंबा खींचा जा रहा है। उनका तो दो साल पहले सबकुछ जवाहर बाग में उजड़ गया, बावजूद आज तक उनके शहीद पति को सम्मान तक नहीं मिला और हमें न्याय भी न मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय जवाहर बाग हिंसा को मुद्दा बनाने वाले अब सरकार में है, फिर भी न्याय में देरी सवाल खड़े करती है। शहीद एसपी सिटी की मां मनोरमा द्विवेदी भी सीबीआई जांच की सुस्ती पर नाराज दिखीं।

अर्चना द्विवेदी ने कहा कि 10 बार ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा को फोन किए। बार-बार उनके निजी सचिव ने फोन उठाया, पर पलटकर
ऊर्जामंत्री ने आज तक बात नहीं की। 

जवाहर बाग हिंसा के बाद इन्हीं नेताओं ने जवाहर बाग में शहीद एसपी सिटी के नाम से स्मारक, सम्मान और न्याय के दावे किए थे। पर दो साल बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed