फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mukhymantri panchayt purshkar yoj

चार दिन बचे, चार पंचायतों ने ही किया पुरस्कार योजना में आवेदन

Tue, 20 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
mukhymantri panchayt purshkar yoj
मैनपुरी। हर साल बेहतर कार्य कराने वाली ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना में चयनित किया जाता है। इस बार भी आवेदन मांगे गए है। अंतिम तिथि में केवल चार दिन ही बाकी हैं, लेकिन अब तक चार ग्राम पंचायतों ने ही आवेदन किया है। इससे पंचायत राज विभाग भी परेशान है।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों के आधार पर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में आवेदन किया जाता है। जिला स्तरीय और मंडलीय टीम के अनुमोदन के बाद प्रदेश टीम की ओर से पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन किया जाता है। चयनित पंचायतों को ग्राम पंचायत के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाती है। इस बार सितंबर में आवेदन मांगे गए थे। 24 अक्तूबर आवेदन की अंतिम तिथि है, लेकिन अब तक केवल चार ही आवेदन हो सके हैं।
विज्ञापन

इसके पीछे एक बड़ा कारण पंचायत चुनाव है। दरअसल प्रधानों को पता है कि जब तक पुरस्कार की धनराशि मिलेगी शायद तब तक वे प्रधान न रहें। पंचायत राज विभाग की सारी कोशिशें इस कारण नाकाम हो रही हैं। जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम ने एक बार फिर पंचायतों से आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चार पंचायतों ने किया आवेदन
योजना के तहत जिले की 549 ग्राम पंचायतों में से केवल चार पंचायतों ने आवेदन किए हैं। इसमें विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत जमौरा, विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत बरा, विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत अहमदपुर और विकास खंड बरनाहल की ग्राम पंचायत अब्दुल नवीपुर शामिल है।

मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के लिए ग्राम पंचायतों को आवेदन करने के लिए कहा गया है। लगातार प्रधान और सचिवों को जागरूक किया जा रहा है। एक बार फिर पत्र जारी कर आवेदन करने के लिए कहा गया है। स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed