फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukhtar Ansari feared murder in jail appeal for protection from agra court

मुख्तार अंसारी को जान का खतरा: जेल में जताई हत्या की आशंका, अदालत से लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 01 Oct 2021 08:47 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Oct 2021 08:47 AM IST
सार

मुख्तार अंसारी ने अपनी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुख्तार ने कहा कि शासन प्रशासन के अधिकारियों से जान का खतरा है। उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए। 
 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari feared murder in jail appeal for protection from agra court
मुख्तार अंसारी

विस्तार

बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आगरा के स्पेशल जज (एमपी-एमएलए) नीरज गौतम की कोर्ट में पेशी हुई। मुख्तार अंसारी की ओर से पिछली तिथि पर प्रस्तुत डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र खारिज होने के बाद आरोप तय होने के लिए तिथि नियत थी। एडीजीसी शशि शर्मा ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर चार्ज से पूर्व केस डायरी का अवलोकन के लिए दो दिन का समय मांगा। कोर्ट ने एडीजीसी का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए आठ अक्तूबर की तिथि नियत की है। 

विज्ञापन


जेल में हत्या की आशंका जताई, सुरक्षा की गुहार 
मुख्तार अंसारी ने अपनी हत्या की आशंका जाहिर करते हुए कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. रवि अरोरा ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। इसमें कहा गया कि उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेषवश मुकदमे दर्ज कराए जाते रहे हैं। वह बांदा जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन


आगरा में मुकदमा विचाराधीन होने के कारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी होती है। उन्होंने आशंका जताई कि शासन व जेल प्रशासन उनकी हत्या कराने की कोशिश कर रहे हैं। जेल में बिना लिखा-पढ़ी के लोग आ रहे हैं। इसकी पुष्टि गेट की जीडी, सीसीटीवी फुटेज और गेट बुक से की जा सकती है। उन्होंने गेट बुक और सीसीटीवी फुटेज दिलाने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटावा में बोले शिवपाल: मुख्तार अंसारी के भाई-भतीजे में कोई बुराई नहीं, हम तो पहले ही चाहते हैं कि संगठन बड़ा बने

विधायक मुख्तार अंसारी वर्ष 1999 में केंद्रीय कारागार में निरुद्ध था। 18 मार्च 1999 को पुलिस प्रशासन की टीम ने बैरक का निरीक्षण किया था। मुख्तार अंसारी की बैरक से टीम को बुलेट प्रूफ जैकेट और मोबाइल मिला था। यह मुख्तार अंसारी से बरामद दिखाते हुए थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed