फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mukesh Sahani Leads Bike Rally in Agra Over Nishad Reservation Demand

आरक्षण की हुंकार: मुकेश सहनी का शक्ति प्रदर्शन, बोले- 2027 से पहले आरक्षण नहीं तो भाजपा को वोट नहीं

Sat, 22 Aug 2026 12:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 12:38 PM IST
सार

वीआईपी संस्थापक मुकेश सहनी के आगरा आगमन पर कश्यप-निषाद समाज के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गंगाजल हाथ में लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण दिलाने का संकल्प लिया।
 

विज्ञापन
Mukesh Sahani Leads Bike Rally in Agra Over Nishad Reservation Demand
विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष सहनी।

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आगरा आगमन पर शुक्रवार को कश्यप-निषाद समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में गंगाजल हाथ में लेकर एक संकल्प लिया कि यदि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले निषाद समाज को संवैधानिक एससी आरक्षण नहीं मिला, तो भाजपा को वोट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुकेश सहनी ने आगरा की सड़कों पर उमड़ी भीड़ और बाइक रैली को निषाद समाज के अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रमाण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी के खिलाफ हिंसा या टकराव का प्रदर्शन नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकारों के लिए एक लोकतांत्रिक शक्ति का प्रदर्शन है।
विज्ञापन


सहनी ने कहा, "अगर अपने समाज के अधिकार पूछना और लोगों को उनके हक के लिए जागरूक करना दिमागी नक्सलवाद है, तो मैं भी दिमागी नक्सल हूं। उन्होंने जोर दिया कि उनकी पार्टी संविधान और कानून के दायरे में रहकर अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी हरिओम निषाद और सह-प्रभारी कमल किशोर निषाद के नेतृत्व में हुआ। बाइक रैली और कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश निषाद, विजय निषाद, हेमराज निषाद, शैलू निषाद, जयशंकर निषाद मौजूद रहे, जिन्होंने मुकेश सहनी के विचारों का समर्थन किया और आरक्षण की मांग को लेकर एकजुटता दिखाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed