फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudiya Purnima Mela Sanatan Goswami deep attachment to Nandgaon in Mathura

Mudiya Purnima Mela: सनातन गोस्वामी का नंदगांव से रहा है गहरा लगाव, ग्वाला के रूप में कान्हा ने पिलाया था दूध

Tue, 12 Jul 2022 12:43 PM IST
मुकेश कुमार यतेंद्र तिवारी, नंदगांव (मथुरा)
यतेंद्र तिवारी, नंदगांव (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 12:43 PM IST
सार

नंदगांव में सनातन गोस्वामी की आज भी भजन स्थली है, जो भजन कुटीर नाम से प्रसिद्ध है। वह यहां गहन समाधि में रहते थे। 
 

विज्ञापन
Mudiya Purnima Mela Sanatan Goswami deep attachment to Nandgaon in Mathura
सनातन गोस्वामी की भजन स्थली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिन सनातन गोस्वामी के निर्वाण की तिथि पर गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले का आयोजन होता है, उन सनातन गोस्वामी का नंदगांव से गहरा लगाव रहा है। नंदगांव के बच्चे-बच्चे की जुबान पर सनातन गोस्वामी और उनके छोटे भाई रूप गोस्वामी के साथ हुए चमत्कारों के किस्से हैं। 

विज्ञापन


सनातन और रूप गोस्वामी ब्रजवास के दौरान नंदगांव में भी रहे। दोनों भाइयों की यहां भजन स्थली आज भी हैं। सनातन गोस्वामी की भजन स्थली पावन सरोवर के निकट है, रूप गोस्वामी की भजन स्थली कदंब टेर है। सनातन गोस्वामी के बारे में स्थानीय लोग बताते हैं कि सनातन जब नंदगांव आए तो उन्होंने पावन सरोवर के निकट अपनी कुटिया बनाई, जो आज भी भजन कुटीर के नाम से प्रसिद्ध है। 

विज्ञापन

बिना खाए-पिए रहते थे सनातन गोस्वामी

इस कुटिया में वे कई-कई दिन तक बिना खाए-पिए गहरी समाधि में रहते थे। उनकी इस कठिन भक्ति को देखकर स्वयं श्रीकृष्ण ग्वाला का रूप धारण कर दूध लेकर उनके पास पहुंचे। दूध देकर वहां से गायब हो गए। सनातन गोस्वामी को बड़ा आश्चर्य हुआ कि इस निर्जन वन में ये बालक उनके लिए बिना कहे दूध लेकर आया है। उन्होंने दूध पिया तो कुछ दिव्य पेय का अनुभव हुआ। वे समझ गए कि उनके उपवास को कन्हैया सह न सके और दूध लेकर आ गए। इसके अलावा एक अन्य घटना छोटे भाई की भजन स्थली कदंब टेर की भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महंत ऋषिकेश दास ने बताया कि एक बार जब सनातन गोस्वामी अपने छोटे भाई रूप गोस्वामी से मिलने पहुंचे तो रूप को लगा कि वे इनके आतिथ्य के लिए गांव से खीर मांगकर ले आएं। रूप के गांव से वापस लौटने से पहले ही राधारानी बालिका का रूप रखकर सनातन को खीर खिला गई। उस खीर में भी दिव्य स्वाद था। बालिका की गांव में पहचान की गई लेकिन पता न लग सका। इसीलिए आज भी इस स्थान पर खीर का प्रसाद लगाकर भक्तों को बांटा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed