फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudiya Purnima Mela from today crowd of devotees will gather from 10 july

Mudiya Purnima Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेला आज से, 10 से उमड़ेगी भक्तों की भीड़ 

Fri, 08 Jul 2022 03:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 03:36 PM IST
सार

डीएम व एसएसपी ने मेले में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। इन कार्यों को 12 घंटे में पूरे करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Mudiya Purnima Mela from today crowd of devotees will gather from 10 july
मुड़िया मेले के कार्यों की समीक्षा बैठक लेते डीएम नवनीत चहल, एसएसपी अभिषेक यादव, एडीएम योगानंद पांडेय व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गोवर्धन में पांच दिवसीय राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। हालांकि 10 जुलाई एकादशी से भक्तों की भीड़ मेले में उमड़ेगी। यह मेला 14 जुलाई तक चलेगा। बृहस्पतिवार की सायं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम व एसएसपी ने मेले में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधूरे पड़े कार्यों को 12 घंटे में पूरे करने के निर्देश विद्युत निगम, जल निगम व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए। वहीं मानसी गंगा गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में नयनाभिराम रोशनी की गई है।  

विज्ञापन


डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुड़िया मेले में श्रद्धालु भक्तों की सुविधार्थ कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जानकारी जुटाई। साफ कहा कि व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर शासन स्तर से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


मेले में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों ने विकास कार्यों की संबंधित विभाग से एक-एक बिंदु की विस्तृत जानकारी जुटाई। विद्युत निगम, पीडब्ल्यूडी, जल निगम की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, एसडीएम संदीप वर्मा, एसपी श्रीश चंद्र, सीओ गौरव त्रिपाठी, तहसीलदार राजकुमार भास्कर, थानाध्यक्ष नितिन कसाना, जेई राहुल शर्मा आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकादशी से उमड़ेगी भीड़

प्रशासनिक व्यवस्थाओं के अनुसार मुड़िया मेला आधी-अधूरी व्यवस्थाओं के बीच आज से शुरू हो जाएगा। पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी शुरू हो गई है लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ 10 जुलाई एकादशी से उमड़ने की उम्मीद है।

एसएसपी ने किए मुड़िया पूर्णिमा मेले के आपातकालीन नंबर जारी

 एसएसपी अभिषेक यादव ने मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस/प्रशासन के कंट्रोल रूम की स्थापना की है जोकि 24 घंटे कार्यरत रहेगा। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0565- 2972016, 0565-2972015, 0565-2972013, 9454457987 जारी किए हैं। इन पर श्रद्धालु संपर्क करके सहायता ले सकता है। एसएसपी ने बताया कि परिक्रमार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए सुरक्षाकर्मी सजग और सतर्क रहते हुए परिक्रमार्थियों की मदद भी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed