फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mud pack work started on the main dome of taj mahal

ताजमहल के मुख्य गुंबद को चमकाने के लिए शुरू किया गया ये काम

Fri, 08 Jun 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Jun 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
mud pack work started on the main dome of taj mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के मुख्य गुंबद की छतरियों पर मडपैक ट्रीटमेंट शुरू हो गया। इसके लिए एक महीने से गुंबद पर पाड़ लगाने का काम चल रहा था। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्व और दक्षिण पूर्व की छतरियों पर पहले ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एएसआई साइंस ब्रांच ने दोनों छतरियों पर मडपैक लगाने का काम किया। 

जुलाई तक चारों छतरियों पर मडपैक पूरा कर लिया जाएगा। गुंबद की भार वहन क्षमता की रिपोर्ट आते ही मुख्य गुंबद पर मडपैक कराने की तैयारी भी की जा रही है।

ताजमहल पूर्वी गेट पर पाठक प्रेस के पास रेवती के बाड़े में एएसआई पर्यटकों की सुरक्षा जांच की नई व्यवस्था के लिए सेंटर बना रहा है। बाड़े से पूर्वी गेट तक टनल का काम भी शुरू कर दिया गया। 

दीवार से सटाकर इस टनल को बनाया जाएगा। रेवती के बाड़े में सात टर्न स्टाइल गेट और डीएफएमडी लगाए जा रहे हैं। 20 जून तक टनल और सिक्योरिटी सिस्टम लगाने के लिए एएसआई महानिदेशक ऊषा शर्मा ने निर्देश दिए हैं। 

एएसआई के स्थानीय अधिकारी 15-16 जून तक काम पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं ताकि जून के आखिरी सप्ताह तक टेस्टिंग के बाद नया सिस्टम दोनों गेटों पर एक साथ शुरू किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed