{"_id":"5ed3ba758ebc3e908c6421ea","slug":"msme-will-help-for-business-up-minister-says-to-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपने हुनर से शुरू करें खुद का कारोबार, राज्यमंत्री बोले- सरकार करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हुनर से शुरू करें खुद का कारोबार, राज्यमंत्री बोले- सरकार करेगी मदद
Sun, 31 May 2020 07:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 31 May 2020 07:41 PM IST
सार
वेबिनार में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने किया युवाओं का मार्गदर्शन
विज्ञापन
प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के एमएसएमई राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने हुनरमंद युवाओं, मां-बहनों को प्रेरित किया है कि वे अपने हुनर को सामने लाएं। अपना कोई कुटीर उद्योग शुरू करें।
उनका विभाग इस मामले में पूरी मदद करेगा। रविवार को एमएसएमई पर वेबिनार में उन्होंने प्रोफेशनल्स से अपील की कि वे युवाओं को आगे लाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें।
उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन (उपकास) की वेबिनार ‘विधि वाणी’ में राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। मुख्य वक्ता दीपक माहेश्वरी एडवोकेट ने जानकारी दी कि किस तरह से एमएसएमई खुद को फिर से खड़ा करने के लिए शासन, प्रशासन के प्रावधानों की मदद ले सकता है। वेबिनार में ‘उपकास’ के सदस्यों के अलावा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागी ऑनलाइन मौजूद थे।

राज्यमंत्री ने एक गांव, एक ब्लॉक, एक न्याय पंचायत के एक उत्पाद को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने आगरा और आस-पास के क्षेत्र में ज्वैलरी, मीनाकारी (पच्चेकारी), जूती निर्माण, दरी-गलीजा उद्योग आदि के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह कुटीर उद्योग अपने गांवों, कस्बों की पहचान बने हुए हैं।
खेती पर आधारित कुटीर उद्योगों की भी उन्होंने पैरोकारी की और हुनरमंद युवाओं को आगे आने के लिए कहा। मां-बहनों से अपील की कि वे पापड़, टिकिया, बिस्कुट, नमकीन आदि बनाने का काम अपने घर से ही शुरू कर सकती हैं। उनका विभाग कुटीर उद्योग लगाने में पूरा सहयोग करेगा।