फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MRI CT scan and pathology tests fees increased due to coronavirus in agra

कोरोना काल में एमआरआई-सीटी स्कैन और पैथोलॉजी जांच 20 फीसदी तक महंगी

Tue, 29 Sep 2020 12:23 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Sep 2020 12:23 PM IST
सार

  • चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के इंतजाम और एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से कीमत बढ़ानी पड़ी। 

विज्ञापन
MRI CT scan and pathology tests fees increased due to coronavirus in agra
एमआरआई-सीटी स्कैन करना हुआ महंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें महंगी हो गई हैं। निजी चिकित्सकों ने 15 से 20 फीसदी तक कीमत बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा रेडियोलॉजी जांचों की कीमतें बढ़ी हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मशीनों की खरीद में एक्साइज ड्यूटी और जांच केंद्रों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जा रहे संसाधनों के खर्च बढ़ने के कारण कीमतें बढ़ाई गई है। उधर, मरीजों के लिए चार महीने में दूसरी कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले ऑपरेशन का खर्च बढ़ाया जा चुका है।

विज्ञापन


शहर के 61 रेडियो डायग्नोसिस सेंटर और 88 पैथोलॉजी लैब पंजीकृत हैं। पैथोलॉजी जांच की बात करें तो मार्च से पहले और अब की कीमत में भी 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएम पचौरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद चिकित्सकीय स्टाफ के बचाव के लिए इंतजाम में खर्च बढ़ गया है। ऐसे में निजी सेंटरों पर 20 फीसदी तक शुल्क बढ़ा दिया है, यह मरीज और चिकित्सकीय सुरक्षा के चलते किया गया है।
विज्ञापन



पीपीई किट का खर्च भी मरीजों से

अस्पतालों में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज के रक्त संबंधी जांच के लिए पीपीई किट का खर्च भी मरीजों से ही लिया जा रहा है। आईएमए के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट डॉ. अशोक शर्मा ने कहा कि स्टाफ और मरीज की सुरक्षा के लिए नमूना लेते वक्त पीपीई किट जरूरी है, इसके लिए महज 400 रुपये ही लिए जा रहे हैं। अगर मरीज नमूना देने लैब पर जाए तो इसका शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'एक्साइज ड्यूटी बढ़ गई है'

इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय बुलागन ने बताया कि मशीनों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ गई है। सेंटरों पर पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर और साफ-सफाई के लिए भी खर्चा बढ़ा है। इस लिहाज से 20 फीसदी के करीब शुल्क बढ़ाना पड़ा है। 

रेडियोडायग्नोस्टिक जांच
 
जांच पहले अब
एमआरआई 4500 से 10000   5000 से 12000
सीटी स्कैन 1700 से 5200   2000 से 5500
अल्ट्रासाउंड 800 से 3500   1000 से 3800
एक्सरे 300 से 350 350 से 400

(कीमतें डॉ. अजय बुलागन, अध्यक्ष, इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन के अनुसार) 

पैथोलॉजी जांच
 
जांच पहले (फीस) अब
सीबीसी 200 से 230 230 से 250
यूरिक एसिड 100 से 110 110 से 120
थायरायड 430 450

(कीमतें डॉ. रविंद्र प्रतिहार, एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायलॉजिस्ट के अनुसार )

पीड़ा : इलाज के साथ अब जांच भी महंगी


केदार नगर निवासी हसन ने कहा कि एमआरआई कराने आया था, कीमत बढ़ी हुई बताई, पहले 300 से 500 रुपये अधिक है। स्टाफ ने बताया कि कीमत पहले से बढ़ गई हैं। यमुनापार के मानवेंद्र सिंह ने कहा कि बेटे के पेट में दर्द होने पर अल्ट्रासाउंड कराया, एक हजार रुपये लिए, महीने भर पहले आठ सौ रुपये लिए थे। काउंटर पर बताया कि कीमत बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed