फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MRF plant will be built on Maheshpur Road at a cost of Rs 33 lakhs.

Agra News: महेशपुर रोड पर 33 लाख की लागत से बनेगा एमआरएफ प्लांट

Sun, 04 Aug 2024 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Aug 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
MRF plant will be built on Maheshpur Road at a cost of Rs 33 lakhs.
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम में जगह-जगह गंदगी की ढेर नजर नही आएंगे। पंचायत क्षेत्र से निकलने वाले कड़े के निस्तारण के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 33.67 लाख रुपये की लागत से मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) प्लांट बनाया जाएगा। महेशपुर रोड पर प्लांट बनाने के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। नगर पंचायत में क्षेत्र में प्रतिदिन तीन मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। कूड़ा-कचरा निस्तारण के लिए नगर पंचायत में कोई इंतजाम नही है। क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को सफाई कर्मियों द्वारा इधर-उधर फेंक दिया जाता है। सड़क किनारे पड़े गंदगी के ढेरों से उठती दुर्गंध से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत क्षेत्र में 33-67 लाख रुपये की लागत से एमआरएफ प्लांट का शीघ्र निर्माण शुरू किया जाएगा। नगर पंचायत ने इस कार्य के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। गांव जखेरा-महेशपुर के बीच करीब सात बीघा भूमि चिन्हित की है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। टेंडर खुलने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में 11 वार्ड हैं और यहां की आबादी लगभग 20000 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed