{"_id":"69729a81277ab8f41a0ed384","slug":"mr-dies-after-falling-into-an-open-drain-agra-news-c-25-1-agr1034-971933-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खुले नाले में गिरकर एमआर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खुले नाले में गिरकर एमआर की मौत
विज्ञापन
आगरा। सदर क्षेत्र के शहीद नगर में चार फीट गहरे नाले में गिरकर 38 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) रिजवान की जान चली गई। वह पैदल घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में वह खुले नाले में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन बाद परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शमसाबाद रोड पर शहीद नगर क्षेत्र में अरुण हॉस्पिटल के पास 20 जनवरी की दोपहर नाले में एक युवक घायल हालत में पड़ा मिला था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे नाले से निकालकर एंबुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा था। नाले में गिरने से युवक के सिर और नाक में चोट आई थी। इलाज के दौरान 21 जनवरी को युवक की मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था।
बृहस्पतिवार सुबह परिजन पहुंचे और मृतक की शिनाख्त शहीद नगर निवासी रिजवान के रूप में की। मृतक के चचेरे भाई अशफाक ने बताया कि रिजवान एमआर थे। 20 जनवरी की सुबह वह घर से निकले थे। इसके बाद उनका सुराग नहीं लगा। आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। पुलिस को सूचना देने पर नाले में शव मिलने की जानकारी हुई थी। रिजवान दो भाइयों में बड़े थे। पिता इकबाल घर पर ही दर्जी का काम करते हैं।