फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MPhil and PhD students should be included in the convocation

दीक्षांत समारोह में पीएचडी व एमफिल के छात्रों को शामिल कराया जाए

Tue, 14 Dec 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
MPhil and PhD students should be included in the convocation
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2019-20 के दीक्षांत समारोह में महज पदक धारकों को बुलाए जाने की योजना बनाई है। इसके खिलाफ सोमवार को समाजवादी छात्रसभा की जिला इकाई की ओर से विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। कुलपति को संबोधित ज्ञापन उनके कार्यालय में दिया और एमफिल और पीएचडी के छात्रों को भी दीक्षांत समारोह में शामिल कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव भी जल्द से जल्द कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष चिराग सिंह तोमर ने कहा कि पहली बार ऐसा देखा जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में एमफिल और पीएचडी के छात्रों को नहीं बुलाया जा रहा है। आरोप लगाया कि छात्रों का प्रवेश वर्जित करके सत्ता के लोगों को अतिथि के रूप में बुलाया जा रहा है। संगठन इसका विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव विपिन यादव, अनुज यादव, भूपेंद्र तोमर, विशाल कश्यप, पंकज कसाना, गौरव शर्मा, गजेंद्र, जयवर्धन विधौलिया, मोहित यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed